सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

शादाब जकाती प्रकरण : इरम ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

Uploading: 218954 of 218954 bytes uploaded.
- अपने ही इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वीडियो अपलोड किया, पति पर गंभीर आरोप लगाए, बोली-पैसा वसूलना चाहता है 

मेरठ । सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यू-ट्यूबर शादाब जकाती के साथ काम करने वाली इरम ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। कहा कि पति पैसा वसूलना चाहता है। कुछ दिन पहले ही इरम के पति खुर्शीद ने पुलिस के पास पहुंचकर तहरीर दी थी। शादाब जकाती पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। अब दोबारा इरम और उसके पति खुर्शीद के बीच तनाव बढ़ गया है। 

‘10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी’ फेम शादाब जकाती की टीम एक बार फिर चर्चा में है। शादाब की टीम में शामिल इरम ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वीडियो पोस्ट कर पति खुर्शीद पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। बताया है वह शादाब जकाती की टीम में काम करती है और इसकी एवज में तनख्वाह मिलती है। पति सारी रकम रखना चाहता है और आए दिन मारपीट करता है। बताया पूर्व में भी कई बार आरोप लगाकर खुर्शीद ने बदनाम किया है। बताया कि छह माह से तलाक देकर भागा हुआ है। मैंने तो मजबूरी में काम करना शुरू किया। आरोप लगाया जुआ-सट्टे के चक्कर में खुर्शीद ने सब कुछ बेच दिया। पुलिस फोन करके बुला रही है, वहां भी नहीं आता है। बस वीडियो बनाकर वायरल कर आरोप लगाता है। इरम ने वीडियो में कहा कि पति के खिलाफ उसने पुलिस को तहरीर दी हुई है और अब वह कोर्ट से इंसाफ लेगी। 

खुर्शीद ने पूर्व में लगाए थे शादाब पर आरोप

खुर्शीद ने कुछ दिन पहले पत्नी इरम और शादाब जकाती पर आरोप लगाकर इंचौली थाने में तहरीर दी थी। जांच सीओ सदर देहात को दी गई थी। बयान कराने के लिए खुर्शीद को पुलिस ने कॉल किया था। इस मामले में अभी जांच प्रचलित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें